घर में घुसकर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला
प्रयागराज, मई 28 -- रसूलाबाद में एक युवक पर घर में घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रसूलाबाद निवासी सृजन मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोसी देशराज यादव आएदिन गालीगलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। 26 मई की शाम करीब सात बजे वह अपने कमरे पर पहुंचा तो आरोपी घर के बाहर खड़ा होकर गालीगलौज कर रहा था। वह बिना कुछ कहे घर के अंदर चला गया। आरोपी भी जबरन दरवाजा खोलकर घर में घुस आया और जान से मारने की नीयत से उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। आरोप है कि घायल होकर गिरने के बाद भी आरोपी ने लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.