हमीरपुर, जुलाई 18 -- हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती के साथ घर में घुसकर पड़ोसी गांव के युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना शुक्रवार की देर रात हुई। आरोपी अपने साथी संग दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा था। पीड़िता के मां-बाप मजदूरी के सिलसिले में सुमेरपुर में रहते हैं, जबकि पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ गांव में रहती है। पीड़िता ने थाने में तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे के आसपास पड़ोसी गांव बरुआ के दो युवक उसके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। यह भी पढ़ें- मददगार भी निकला था हवशी, घर ले जाकर किया रेप उस वक्त वह गहरी नींद में सो रही थी। आहट मिलने पर उसकी आंख खुली तो उसने दोनों युवकों को पहचान लिया। इनमें से एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर...