रांची, अप्रैल 18 -- रांची। रांची के कोकर तिरिल बस्ती के रहने वाले रमेश कुमार को घर में घुसकर बदमाश ने पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार की है। इस संबंध में रमेश कुमार ने राजेश कुमार पर सदर थाना में केस दर्ज कराया है। रमेश ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई राजेश ने शुक्रवार को घर खाली करने के लिए बोला। इनकार करने पर आरोपी ने गाली देते हुए लाठी से मारकर उनके सिर फोड़ दिया। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- पति-पत्नी को पीटा, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.