इटावा औरैया, नवम्बर 9 -- जसवंतनगर। मुहब्बतपुर जसोहन निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 2 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे गांव के ही हरविन्दर उर्फ पिन्नू पुत्र छोटे सिंह उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी ने गालियां दीं और धमकी दी। अगर वह बाहर नहीं आया तो उसकी सीमेंट व बालू की बोरियां उठा ले जाएगा। जब उसने दरवाजा खोला तो हरविन्दर ने अचानक डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपी जातिसूचक गालियां देता हुआ और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...