रामपुर, अप्रैल 26 -- टांडा। मोहल्ला काजीपुरा में शनिवार देर रात कार सवार बदमाशों ने एक युवक के घर पर धावा बोलकर उसे तमंचे के बल पर अगवा करने का प्रयास किया। युवक के शोर मचाने पर जुटे पड़ोसियों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी, जबकि उसके साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने दो नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। पीड़ित यूनुस निवासी काजीपुरा शनिवार रात घर पर अकेला था। इसी दौरान एक कार उसके घर के बाहर रुकी, जिसमें जेद, मरगूब और पांच अन्य लोग सवार थे। आरोप है कि ये सभी हाथों में तमंचे और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए यूनुस के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर उसे जबरन कार में डालकर ले जाने लगे। खुद को घिरता देख यूनुस ने शोर मचा दिया।चीख-पुकार सुनकर आसपास के ...