बस्ती, मार्च 14 -- महादेवा। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कुरियार गांव में जमीन के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुरियार निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव की पंचायत भूमि पर शिवपूजन कब्जा कर निर्माण करा रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने तथा अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम से की थी, जिसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। इसी रंजिश को लेकर 12 मार्च की रात करीब 9:30 बजे शिवपूजन, मथुरा प्रसाद, बहादुर, फेंकू, सेवालाल, रामजनम, संतोष, शिवांश, रामतील व धरीका प्रसाद समेत अन्य उनके घर पर आए, उस समय रमेश चंद्र अपने परिवार के साथ कमरे में टीवी देख रहे थे। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और मिर्च पाउडर फेंक दिया, जिससे परिवार के लोगों की आंखों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.