बस्ती, मार्च 14 -- बस्ती। कोर्ट के आदेश पर कलवारी पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, अश्लील हरकत समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी आठ नवंबर 2025 को उनके घर में घुस गए। उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा और उनका हाथ व पैर पकड़कर घसीटा गया, जिससे उनके कपड़े फट गए। बीच-बचाव में आए लोगों को भी मारापीटा। जिसमें गंभीर चोट आई। घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही कीमती कपड़े, 15 हजार नकदी छीन ली। साथ ही अन्य घरेलू सामान उठा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आलिया समेत सात नामजद और चार-पांच अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...