घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग का आरोप, केस दर्ज
सुल्तानपुर, जून 6 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के गुरेगांव में घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई घटना के दो दिन बाद की है। थानाक्षेत्र की गुरेगांव निवासी नीलम निषाद पत्नी महेश निषाद ने तहरीर में बताया है कि गांव निवासी सुनील सिंह और उनके साथियों से खेत को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि तीन जून की रात करीब नौ बजे सुनील सिंह अपने साथी सुमित पांडेय, हेमंत सिंह समेत 10 से 15 लोगों के साथ उनके घर पहुंच गए। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की, अवैध असलहे से फायरिंग की और बंदूक की बट और लाठी-डंडों से परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। मारपीट में नीलम निषाद, संवारी,भानमती, रीता, कुसुम, अमन और अरविं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.