संभल, जून 18 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के ग्राम कैली पतरासी में जमीनी विवाद के चलते परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के कैली पतरासी निवासी पप्पू पुत्र रामसरन ने आरोप लगाया कि अभियुक्तगण महेश पुत्र केदारी, रगवेश पुत्र केदारी, अवदेश पुत्र महेश और ललतेश पुत्र रगवेश उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...