गोपालगंज, मार्च 15 -- फुलवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोयला देवा गांव निवासी विनोद गोस्वामी की पत्नी दुर्गावती देवी ने अपने पड़ोसी राजू गोस्वामी पर घर में घुसकर मारपीट करने और 25 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें दुर्गावती देवी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। इससे बचने के लिए वह घर के अंदर चली गईं। इसके बाद राजू गोस्वामी घर में घुस गया और मारपीट करते हुए उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया व अलमारी में रखे 25 हजार रुपए निकाल लिए। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...