हाथरस, मई 8 -- हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोका टाकीज सीएल खेड़ा निवासी एक युवक ने तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसका गला पकड़ा, लात-घूंसों से पीटा और ईंट से मुंह व पीठ पर वार किया। भीड़ जुटने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पिंटू निवासी अशोका टाकीज सीएल खेड़ा ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि वह अपने घर पर था। तभी रामू, अलका पत्नी रामू व चंद्रमोहन तीनों उसके घर आ गए। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने आते ही उसका गला पकड़ लिया और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा इसके बाद लात-घूंसों से मारा और ईंट उठाकर मुंह व पीठ पर कई वार किए। जिससे उसे काफी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित होता द...