जौनपुर, मार्च 21 -- मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव निवासी सचिन चौरसिया में शुक्रवार की शाम थाने के तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने धमकी देने का आरोप है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन करने में जुट गई। आरोप है कि पांच दिन पूर्व रविवार को ग्राम सचिव को एक रास्ता बनवाने के लिए दिखा रहे थे तभी पड़ोसी अनिल चौरसिया, पवन चौरसिया, अमन चौरसिया, पूनम देवी पत्नी अनिल कुमार, कुसुम देवी पत्नी शेषमणि व सुशीला देवी ने गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर अनिल और अमन घर में घुसकर कर मारपीट करने लगे। पिता दीनानाथ चौरसिया ने विरोध की तो जान से मारने की धमकी दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...