घर में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़, चार लोगों पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 8 -- कुंडा, संवाददाता। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जालपा का पुरवा अशोग गांव निवासी सीतापति पत्नी राम सुमेर पटेल ने न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि 2 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 7.30 बजे उसके घर से सटे हुए घर के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए ईंट पत्थर से हमला कर दिया।वह छत के नीचे भागी तो वह लोग लोहे की राड, कुल्हाड़ी, लाठी डंडा लेकर नीचे गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से उसके दरवाजे आ गए। उसे तथा उसके नाती अंशराज पटेल पुत्र जीतलाल पटेल को मारा पीटा जिससे गंभीर घायल हो गए। वह घर के भीतर भागी तो वह लोग जबरन दरवाजा खोलकर भीतर घुस आए और मारा पीटा, घर में रखे कुर्सी मेज चारपाई समेत जरुरी सामान तोड़ दिए। गैस की पाइप निकालकर पूरे घर में गैस फैलाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.