रामपुर, मार्च 21 -- थाना क्षेत्र के मतवाली गांव निवासी सत्तार ने थाने में शिकायत पत्र देकर बताया है उनके पड़ोस में रियासत का मकान बन रहा है रियासत की कुछ ईंटें उनके घर में गिर गई। जब इसकी शिकायत रियासत से करी तो रियासत आग बबूला हो गया और रियासत,नजमा, सुखी ,अली अहमद ,स्वराज, मेहंदी हसन,ने उनके घर में घुसकर गाली गलौज करते घर में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगें विरोध करने पर रियासत ने उनकी पत्नी के सिर में पाटल मार दिया जिससे उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले वाले काफी लोग आ गए जिन्हें देखते हुए उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.