घर में घुसकर मारपीट के बाद जेवर और अनाज लूटने का आरोप
बदायूं, जून 28 -- मूसाझाग। क्षेत्र के एक गांव में महिला ने गांव के एक युवक समेत छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और लाखों रुपये के जेवरात व अनाज लूट ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के कपरूआ गांव का है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति नोएडा में नौकरी करता है। इसी दौरान गांव का एक युवक अपने साथ करीब आधा दर्जन लोगों को लेकर उसके घर पहुंचा। आरोप है कि पहले आरोपियों ने घर की दीवार तोड़ी, फिर जबरन घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- रिपोर्ट दर्ज न होने पर महिला ने डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार इसके बाद घर में रखी सोने की चेन, कुंडल, चांदी की पाजेब के अलावा करीब 50 कुंतल गेहूं, 10 कुंतल सरसों और 10 कुंतल धान उठा ले गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.