हरदोई, जनवरी 30 -- सांडी। गांव घटकना में गुरुवार रात मामूली विवाद के बाद दबंगों ने एकराय होकर घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से भी दबंगों ने अभद्रता की। राममनोहर ने बताया कि गुरुवार शाम वह लखनऊ में दादी की जेठानी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर कार से वापस गांव आया था। रोड किनारे कार खड़ी कर वह हिसाब कर रहा था। तभी पीछे से गांव निवासी बुद्धिप्रकाश, निर्देश और जेपी बाइक पर सवार होकर निकले। कार का साइड शीशा तोड़ दिया, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर घर की ओर भागा। पीछे से पहुंचे आरोपितों ने उसे पीटा और बचाने आई उसकी भाभी के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। ग्रामीणों के अनुसार सूचना पर पहले पीआरवी और बाद में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.