घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाना में शिकायत
रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मरार निवासी कोमल कुमारी मुंडा ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह मरार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मुंडा टोली में अपने घर पर थीं। इसी दौरान गणेश मुंडा, चेतन मुंडा, ललीता देवी और तिलेश्वरी देवी घर में घुस आए तथा उनके साथ मारपीट की। कोमल कुमारी मुंडा ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके पति रवि कुमार मुंडा के साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जुटने लगे। वहीं उनके पति के 112 पर कॉल करने का प्रयास किए जाने पर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले में पुलिस से जांच कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.