संभल, मई 10 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव सिरौलिया निवासी रामेश्वर पुत्र गंगासहाय ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो मई की रात करीब दस बजे वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के प्रेमपाल, रिशीपाल, नरेश और विकास घर में घुस आए तथा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...