गोरखपुर, दिसम्बर 13 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चौरी खास निवासी सरोज देवी के प्रार्थना पत्र पुलिस ने 40 दिन बाद चार लोगों पर घर घुसकर लाठी डंडों से मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। सरोज देवी पत्नी सुनील गौंड़ ने पुलिस को बताया कि 2 नंवबर को अपने दरवाजे पर बैठी थीं। उनके पड़ोस की किरन देवी पत्नी अशोक कुमार बिना वजह के गाली दे रही थी। किरन अपने पति अशोक, बेटे राहुल व रोहित व बेटी दिव्यांशी के साथ मिलकर घर घुसकर कर मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। उसकी मेरी सास बदनामी देवी को पीटकर हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने सरोज देवी के प्रार्थना पत्र पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...