लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- क्षेत्र के गांव में बबकृरपुर में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराकर नामित सभी चार सगे भाइयों के खिलाफ संगीत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बबकृरपुर निवासी सत्येंद्र ने शिकायती पत्र देकर बताया सोमवार को 12 बजे करीब घर पर पुताई का कार्य चल रहा था। तभी मौका पाकर सुनील, गोकरन, अनिल उर्फ बग्गा और विकास ने एक राय होकर बांका फावड़ों से लैस होकर घर में घुसकर हमला बोल दिया, जिससे पीड़ित और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा पुलिस ने मामले में घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर सभी नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दु...