उरई, अप्रैल 30 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में 4 महिलाओं समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।बीती 26 अप्रैल को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे महिलाओं और पुरूषों द्वारा महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट दिखाई दे रही थी जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे थे। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे और बुधवार देररात ग्रहस्वामी छोटे की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के पीड़ितों की माने तो वह अपने घर पर बच्चों के साथ मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही वीरेन्द्र, लवकुश, किशन , सुदर्शनी, रोशनी संगीता तथा अंशू ने अवैध हथियार, लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.