शामली, जून 25 -- शामली। शहर के मोहल्ला बूढ़ा बाबू नौकुओं निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, अभद्रता करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अपने परिजनों के साथ एसपी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होने कोतवाली पुलिस पर एक पक्षीय कार्यवाही करने का आरोप लगाया है। बुधवार को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में जुबैदा पत्नी इस्लाम ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक सोनू अपने साथियों के साथ आए दिन उनके घर के बाहर शराब पीकर गाली-गलौज करता है तथा महिलाओं और युवतियों के प्रति अशोभनीय हरकतें करता है। आरोप है कि 22 जून की रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग उनके घर के बाहर शराब पीते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट के बाद की तोड़फोड़ विरोध करने पर सोनू अपने कई साथियों भोला, अजय और सूरज के साथ लाठी-डंडे और धारद...