गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-12 में पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर परिवार पर हमला करने और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक आरोपियों ने पुराने मुकदमे की वापसी का दबाव बनाने के क्रम में घटना को अंजाम दिया। विजयनगर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ डकैती और मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रताप विहार सेक्टर-12 में रहने वाले रवि बेड़ी ने विजयनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि बीते 28 नवंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे बजे पड़ोस में रहने मनोज कागड़ा, उसके बेटे पीयूष कागड़ा और बेटी जागृति के अलावा संतरेश, मनोज कागड़ा की मौसी उर्मिला तथा मौसेरे भाई रोहित व श्रीकांत धारदार हथियार से लैस होकर उनके घर में आ घुसे और पूरे परिवार पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। रवि बेड़ी के मुताबिक र...