शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- थाना क्षेत्र के गांव उदारा निवासी संतोष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद सात नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज किया है। संतोष के अनुसार उनके पुत्र सुनील की शादी 18 अप्रैल 2024 को प्रतिज्ञा से हुई थी। कुछ समय बाद पत्नी का व्यवहार बिगड़ने लगा और वह मायके चली गई। आरोप है कि 10 नवंबर को प्रतिज्ञा अपने परिजनों और चार अज्ञात लोगों के साथ बिना सूचना उनके घर पहुंची और दहेज वापस करने के लिए दबाव बनाने लगी। मना करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कथित रूप से आरोपियों ने घर में घुसकर संतोष की पत्नी पुष्पा और उनकी बहन गुड्डी को बंदूक की बट से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नकद और सोने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.