घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने के आरोप में चार पर मुकदमा
बदायूं, जून 8 -- घर में घुसने का प्रयास करने, विरोध करने पर मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में युवक और उसकी बहन के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर खल्ली गांव का है। गांव निवासी बोबी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात जून की सुबह वह अपनी बहन के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के अबरार, मुदस्सिर, अनस और अंसरी उसके घर पहुंचे और उसके पिता के बारे में पूछताछ करने लगे। जब उन्हें बताया गया कि पिता खेत पर गए हैं तो उन्होंने बात पर विश्वास नहीं किया। बोबी का आरोप है कि इसके बाद अबरार, मुदस्सिर, अनस और अंसरी जबरन घर में घुसने लगे। विरोध करने पर चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.