घर में घुसकर मारपीट और धमकी, मुकदमा
बदायूं, अप्रैल 27 -- गांव बराही सोराह गांव में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव की रहने वाली लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि 25 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर पर थीं, तभी पुरानी रंजिश को लेकर राजपाल पुत्र ब्रजलाल, रामश्री पत्नी राजपाल और करन पुत्र राजपाल घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसी और परिजन पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे से महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा यह भी पढ़ें- महिला की पिटाई के आरोप में तीन पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.