कोडरमा, मई 8 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में पुलिस और अंचल अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मिलीभगत से दर्जनों जमीन संबंधी मामले उलझे हुए हैं। यही वजह है कि एक दिन पहले हाईकोर्ट ने चंदवारा में सरकारी जमीन को खाली कराने का आदेश कोडरमा जिला प्रशासन को दिया है। ताजा मामला तिलैया थाना क्षेत्र का है। यहां शुक्रवार की सुबह मकान खाली कराने के विवाद में जमकर मारपीट हुई। यहां तक कि महिलाओं और नाबालिग से छेड़खानी का आरोप लगा। यह मामला पूर्णिमा टॉकीज के सामने का है। इस मामले में अंशिका भदानी, पिता मनोज भदानी, पूर्णिमा टॉकीज के सामने रहनेवाली महिला ने तिलैया थाने में आवेदन देकर जानमाल समेत पूरे परिवार की प्रतिष्ठा बचाने की गुहार लगायी है। महिला ने तिलैया पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि शुक्रवार की सुबह अड्डी बंगला के हंस कॉलोनी न...