उरई, जुलाई 15 -- उरई। संवाददाता उरई कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर 6 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता मुन्नी देवी ने बताया कि 11 जुलाई को शाम मोहल्ले के कुछ लोग एक राय होकर उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने उनके और उनकी बहू के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार किया। मुन्नी देवी के अनुसार जब उनके पुत्र कोशलेंद्र ने विरोध किया तो सभी आरोपियों ने उसे घर से घसीटकर बाहर निकाला और लाठी-डंडों, लात-घूसों से बेरहमी से मारपीट की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: फोन कॉल विवाद में महिला को पीटा इसके बाद उसे सड़क तक घसीटकर ले गए। आरोपियों ने पुत्र पर झूठा आरोप लगाकर पुलिस बुला ली और उसके खिलाफ धार...