घर में घुसकर मारपीट, 4 पर एफआईआर
बिहारशरीफ, जून 6 -- बेन, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव के मिन्हाज आलम ने थाना में आवेदन देकर घर में घुसकर मारपीट करने की बात कही है। उन्होंने इस संबंध में चार अज्ञात पर एफआईआर करायी है। दिए आवेदन में कहा है कि जान मारने की नीयत से रोड़ा पत्थर से हमला किया गया। इसमें वृद्ध मां नसीमा खातून और भभु साजिया खातून शमसीदा प्रवीण को चोटें आई हैं। मोहम्मद साबिर को जान मारने की नीयत से गोली चलायी गयी। थानाध्यक्ष रवि राज कुमार ने बताया कि एफआईआर के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। (बेन से सुधीर कुमार) यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, चार नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.