जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- सोनारी के कागलनगर की दास बस्ती में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित देवु दास के लिखित आवेदन के आधार पर सोनारी थाने में 23 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, दर्ज मामले में रामअवध शुक्ला (पिता ब्रजनाथ शुक्ला, निवासी उलियान कदमा, वर्तमान पता कागलनगर दास बस्ती, सोनारी) सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आवेदन में देवु दास ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह करीब 10.47 बजे आरोपी रामअवध शुक्ला अपने साथ 8-10 लोगों को लेकर उनके घर में जबरन घुस आए और सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर सिर फोड़ा हमले में उनके सिर से खून बहने लगा और स्थिति गंभीर हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.