मुरादाबाद, फरवरी 17 -- कटघर थाना क्षेत्र में अच्छी कीमत पर जमीन बिकवाने का झांसा देकर पड़ोसी ने एक व्यक्ति से दो लाख रुपये लेकर हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर घर में घुसकर उसे पीटा। आरोप है कि उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता भी की। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से पुलिस ने आरोपी व्यक्ति, उसके भाई, बेटों और भतीजे समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के पंडित नगला निवासी व्यक्ति ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो साल पहले पड़ोस में रहने वाले सरताज ने उसकी जमीन अच्छी कीमत पर बिकवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ले लिए थे। बाद में जमीन नहीं बिकवाई। काफी समय बीतने के बाद पैसे वापस मांगी तो टालमटोल करने लगे। पीड़ित के अनुसार पैसों के लिए दबाव बनाने पर आरोपी उससे रंजिश मानने लगे। आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते...