जौनपुर, मार्च 20 -- सुरेरी। थाना क्षेत्र के नोनरा (सियरही) गांव में बुधवार की दोपहर बाद पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने घर में घुसकर मारपीट व छिनैती की। पीड़ित नागेंद्र सिंह पुत्र निवासी नोनरा (सियरही) ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर के के अनुसार, नागेंद्र सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी उनके भाई इन्द्रजीत सिंह मवेशियों के लिए चारा लेकर घर आ रहे थे। उसी दौरान गांव के कमलेश सिंह, महेन्द्र, आकाश, जयकिशन, रामनिहाल व विजय प्रकाश आदि लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि सभी लोग जबरन घर में घुस आए और नागेंद्र सिंह व उनके भाई इन्द्रजीत सिंह को मारने-पीटने लगे। मारपीटकरने वालों पर छिनैती का भी आरोप है।एसएचओ राजेश मिश्र ने कहा कि मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.