शामली, मार्च 9 -- कैराना। नगर के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी एक महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि मोहल्ले का ही शहनवाज उसके पति से रंजिश रखता है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे उसका बेटा जुमे की नमाज पढ़कर घर आ रहा था। रास्ते में शहनवाज ने उसके बेटे को रोक कर गाली-गलौज और मारपीट की। उसका बेटा किसी तरह बचकर घर आ गया। इसके बाद रात को करीब दस बजे वह अपने पति और बेटे के साथ घर पर थी। आरोप है कि तभी शहनवाज, सरफराज, इरफान, इमरान, इस्माईल, नदीम, मुकीम और शहीद निवासीगण मोहल्ला आलदरम्यान तथा 8-10 अज्ञात युवक लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके पति और बेटे ने साथ मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने अपने पति और बेटे को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। ...