बरेली, अप्रैल 20 -- आंवला।गांव में रविवार को शादी समारोह के दौरान दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की, महिलाओं से अश्लील हरकतें की। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित परिवार ने बताया कि रविवार दोपहर घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था तभी कुछ दबंग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। गाली-गलौज की, विरोध करने पर हमला बोल दिया। जब पीड़ित की मां और पत्नी बचाने आईं तो महिलाओं से मारपीट की और अश्लील हरकतें कीं। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...