बरेली, अगस्त 29 -- बरेली। बारादरी क्षेत्र की महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। अब वह अपनी तीन बेटियों और दो बेटों के साथ रहती हैं। आरोप है कि मोहल्ले का ही साकिब काफी दिन से उनकी 19 वर्षीय बेटी को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। 27 अगस्त की रात साकिब, अपने भाई आकिब, आदिल, आरिफ, जमीलुद्दन और जाकिर के साथ उनके घर में घुस आया। लोहे के पाइप और डंडों से आरोपियों ने उन लोगों से मारपीट की और उनकी बेटी को जबरन ले जाने की धमकी दी। मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी भाग निकले। उनकी तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...