श्रावस्ती, मार्च 5 -- इकौना। इकौना थाना क्षेत्र के टंडवा महंत गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को गांव के ही कुछ लोगों ने अमरेश पुत्र अंबिका के घर में घुसकर मारपीट की। धारदार हथियार व लाठी डंडे से हमला किया। जिसमें सरोज कुमारी (30), बुधरानी (60), रामनरेश (27), अमरेश (26) समेत पांच लोग गंभीररूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों को एकत्र होते देख दूसरे पक्ष के लोग धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल करवाया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.