प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- बाघराय थाना क्षेत्र के वंशियारा गांव निवासी जिलालाल पुत्र देवतादीन ने न्यायालय में वाद दायर किया। दो अक्तूबर 2024 की शाम करीब सात बजे गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पहुंचे। गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। वह जान बचाने को घर के भीतर भागा तो वह लोग भी पीछे से घर में घुस गए और घर के भीतर पीटा। घर में तोड़फोड़ भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो उसकी जान बची। ग्रामीणों के आने पर वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। आरोप है कि उसने मामले की नामजद शिकायत पुलिस से किया लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई उलटा विपक्षियों की तहरीर पर पुलिस ने उसी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छेदीलाल, सागर, ओम प्रकाश, राम सुख, जियालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ...