प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- कुंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैकू का पुरवा संग्रामपुर गांव निवासी सियापती पत्नी ननकू ने पुलिस को तहरीर दी। पारिवारिक रंजिश के चलते कुछ लोग लाठी, डंडा लेकर उसके घर पहुंच कर गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो उसे पीटने लगे। वह घर के भीतर भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। परिवार के लवकुश उसकी मां सुनीता, राम लाल आदि बीच बचाव करने आए तो उनको भी मारा पीटा। घर में रखी कुर्सी, बाल्टी आदि सामान तोड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता सियापति की तहरीर पर पुलिस ने गनपत, राम सुरेन्द्र, गंभीर यादव, धर्मबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...