फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- थाना रामगढ़ के मदीना कॉलोनी गुड्डू मार्केट के निकट निवासी रफीक का कहना है गुरुवार रात 11 बजे वह अपने घर पर था। इस दौरान शहीद, सोहिल, शानू एवं रिहान घर पर आए तथा गाली-गलौज करते हुए रफीक एवं उसके बेटे यासीन अली के साथ मारपीट शुरू कर दी। घर पर रखे चूड़ियों के तोड़े भी तोड़-फोड़ दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...