शामली, नवम्बर 13 -- कस्बे के मौहल्ला कानूनगोयान में घर में घुसकर परिवार के लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते मंगलवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कानूनगोयान निवासी नन्दनी पत्नी अंकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम करीब 9:30 बजे मोनू पुत्र हेमचन्द, सौख, मोहित, काला, अभिषेक और विशाल उसके घर में जबरन घुस आए और उसके पति अंकुर, स्वयं नन्दनी तथा सास राधा पत्नी रजनीश के साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घायलों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद...