औरैया, मई 7 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खानपुर कस्बा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी शबाना पत्नी नफीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल 2026 की रात करीब दस बजे गांव के ही इरशाद पुत्र बजरुद्दीन, सायमा पत्नी इरशाद और आसिफ उर्फ साजिब पुत्र इरशाद उसके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- रंजिश के चलते मारपीट करने में तीन पर केस बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना के दौरान दोनों बहनों को चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लो...