जौनपुर, मार्च 28 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। धमौर खास गांव में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने पीड़िता की नामजद तहरीर पर शुक्रवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासिनी पीड़िता साफिया खातून ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही आलिम, अजीज और अली अहमद पूर्व रंजिश के चलते उसे परेशान कर रहे थे। आरोप है कि 26 मार्च की दोपहर तीनों आरोपी उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उनसे भयभीत होकर वह घर में भागी तो सभी आरोपी जबरन घर में घुस आए और उसे पीटकर घायल कर दिए। मारपीट में उसके शरीर पर कई चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपित धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्त...