सुल्तानपुर, जून 8 -- सुलतानपुर,संवाददाता। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव निवासी इन्द्रदेव सिंह ने पड़ोसी पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, शुक्रवार की रात इन्द्रदेव सिंह का अपनी पत्नी मनोरमा सिंह के साथ घर पर कुछ बात-विवाद हो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी रविन्द्र सिंह बिना किसी कारण उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों तथा डंडे से मारपीट करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में मारपीट और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उसे चोटें आई हैं और बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी है। उपचार करा...