घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी का आरोप
हरदोई, जून 19 -- हरदोई। आजादनगर निवासी रीना पत्नी सुनील ने बताया कि तीन मार्च की सुबह वह अपने घर की धुलाई कर रही थीं। तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग वहां पहुंचे और पानी बहाने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध पर आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाए, जिसके बाद वह डरकर घर के अंदर चली गईं। आरोपित उनके घर में घुस आए और मारपीट की। शोर सुनकर उनका पति बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटा। आरोप है कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया। पीड़िता के अनुसार शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.