पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक कॉलोनी के निवासी युवक ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 23 अप्रैल को वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान मोहल्ले के ही रजत पुत्र रोशन लाल,अजय पुत्र गणेश,गणेश पुत्र गब्बर व निर्भय रात करीब नौ बजे वहां आए और उससे बहस करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर उसके परिजन वहां पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। तभी रजत ने फोन करके सागर समेत अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। थोड़ी देर में पांच से छह लोग वहां पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- दोस्त से मिलने गए युवक समेत दो को पीटा आरोपियों ने उसकी बहू के साथ छेड़छाड़ की। ईट से भी हमला करके परिवार के लोगों को घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...