गोरखपुर, अप्रैल 10 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। अकोलहिया गांव की मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 14 मार्च की शाम सभी आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और नाबदान की टंकी बंद करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...