पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर गोटिया निवासी पल्लवी पुत्री महेश कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पड़ोस के रहने वाले मंशाराम और उनके पुत्र सुनील,गोधन, पुत्री गुड़िया, बबली, दामाद हरीश, पुत्रवधू सपना ने घर में घुसकर उसके पिता के साथ मारपीट की। जब उसने,उसकी बहन निशा और मां श्यामा देवी ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। उसकी मां श्यामा देवी लहुलूहान होकर बेहोशी की हालत में गिर पड़ी। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसकी मां का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...