घर में घुसकर मां- बेटे को पीटा
औरैया, जून 17 -- अयाना। थाना क्षेत्र के प्यागपुर निवासी मीनू पत्नी बृजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार रात नौ बजे के करीब गांव के निखिल उर्फ अखिलेश, ओमकार, प्रियंका, लीलाक्षी, निर्मिला उसके घर में घुस आईं। आरोप लगाया कि सभी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से उसपर हमला कर दिया। बचाने आए बेटे शिवा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.