घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट, पुलिस को दी तहरीर
बागपत, जून 26 -- क्षेत्र के रटौल कस्बे में घर में घुसकर युवक और उसकी मां के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कस्बा रटौल निवासी सुंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम करीब चार बजे वह अपनी मां के साथ घर पर मौजूद था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति और उसकी मां घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पडोसी ने लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर हमला करने का प्रयास किया। किसी तरह उसने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी मां पुष्पा के साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना में सुंदर की आंख पर गहरी चोट आई, जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.