कन्नौज, जून 2 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपूर्वा निवासी मुजम्मिल पुत्र अजीमुद्दीन ने चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार सोमवार शाम वह अपनी मां सुगरा खातून के साथ घर पर था। तभी इरफान, नदीम, सब्बो पत्नी इरफान और गुलफ्शा पुत्री इरफान निवासी अशोक नगर सिकंदरा कानपुर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मां-बेटे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- महिला व किशोरी से मारपीट, चार नामजद पर रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...